ऋषव मिश्रा कृष्णा, नवगछिया : नवगछिया का सबसे सूदूरतम और विकास के मामले में पिछड़ा प्रखंड पंचायतों का इस्माइलपुर एक बार फिर से तबाह हो गया है. गंगा नदी के बाढ़ ने इस्माइलपुर प्रखंड को एक बार फिर से पूरी तरह से तहस नहस कर दिया है. मालूम हो कि पिछले एक वर्ष में इस प्रखंड में इस प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में रिकार्ड विकास कार्य किया गया था.

–       पिछले एक वर्षों में इस्माइलपुर में हुआ इतिहास का रिकार्ड कार्य
–       30 करोड़ की योजना हो गयी ध्वस्त, फिर विकास के मुख्यधारा से कट गया इस्गाइलपुर

इस्माइलपुर के इतिहास में इतनी योजना एक साथ नहीं चलायी गयी थी. लगभग तीस करोड़ की लागत से पांच से भी अधिक सड़कों का निर्माण काराया गया था. जिसमें कई पुल पुलिया भी शामिल थे. लेकिन गंगा की निर्ममता में सभी विकास कार्य पूरी तरह से ध्वस्त हो गये हैं.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

ये सड़क हो गये ध्वस्त

–       परवत्ता पंचायत से जोत गोविंद करीब 17 किलोमीटर की सड़क तीन जगह पर ध्वस्त हो गयी है तो कई जगहों पर सड़क चलने लायक नहीं बची है. यह सड़क निर्माणाधीन थी. 17 किलोमीटर लंबी बनने वाली यह सड़क 15 किलोमीटर तक बना ली गयी थी. इस सड़क की लागत करीब 14 करोड़ बतायी गयी है.

–  सुदन टोला से इस्माइलपुर प्रखंड आने वाली सड़क पूरी तरह बन कर तैयार थी. इस सड़क में बने दो पुलिया ध्वस्त हो गये हैं. यह सड़क करीब दो करोड़ की लागत से बनी थी. यह सड़क भी चलने लायक स्थिति में नहीं है.
–   चंडीस्थान से केलाबाड़ी तक करीब दो करोड़ की लागत से बनी सड़क भी दो
जगह पर ध्वस्त हो चुकी है.
–   चंडी स्थान इस्गाइलपुर से प्रखंड जाने वाली सड़क भी कई जगहों पर ध्वस्त हो गयी है और यह सड़क चलने लायक नहीं है. ढ़ाई करोड़ की लागत से इस सड़क का निर्माण काराया गया था.
–   चंडीस्थान से मोती सुदन टोला पांच किलोमीटर की सड़क भी जगह जगह टूट गयी है और यह चलने लायक नहीं बची है. यह सड़क करीब चार लाख की लागत से बनी थी.
–       519 टोला की पुरानी सड़क भी बाढ़ में पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी है और चलने लायक नहीं है.

कहते हैं स्थानीय लोग

इस्माइलपुर के देवल मंडल, गुरूदेव मंडल, बेदी राय, दिनेश राय, जलधर शर्मा आदि ने कहा कि पिछले एक वर्षों में जितना कार्य हुआ, उससे उनलोगों की जिंदगी काफी आसान हो गयी थी. उनलोगों की सबसे बड़ी समस्या यातायात की समस्या है. सड़क बनने के बाद यह समस्या समाप्त हो गयी थी लेकिन बाढ़ ने एक बार फिर इस्माइलपुर प्रखंड को पूरानी स्थिति में ही ला दिया है.

जदयू प्रखंड अध्यक्ष ने लिया जायजा

इस्गाइलपुर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष गुलशन कुमार इस्माइलपुर प्रखंड का जयजा ले कर कहा कि इस्गाइलपुर फिर से पुरानी स्थिति में आ गया है. वे सरकार से इस्माइलपुर प्रखंड को अतिरिक्त पैकेज देने की मांग करेंगे. साथ ही बाढ़ की समस्या से स्थायी निदान के लिए जाह्नवी चौक से इस्माइलपुर तक रिंग बांध का निर्माण हर हालत पूरा करवाया जायेगा.

कहते हैं पदाधिकारी

ग्रामीण कार्य विभाग नवगछिया के कार्यपालक अभियंता राममनोहर ठाकुर ने कहा कि इस्माइलपुर प्रखंड की सभी सड़क बाढ़ में ध्वस्त हो गयी हैं. कितना नुकसान हुआ इसका आकलन पानी घटने के बाद ही किया जा सकता है. एक बार फिर से सभी सड़कों का नये सिरे से प्राक्कलन बना कर विभाग से निर्माण की स्वीकृति ली जायेगी.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet