नवगछिया  : रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली गांव में पिछले शुक्रवार की देर रात्रि जमीनी एवं जल कर विवाद में गांव के डीलर तारनी सिंह के हुई. हत्याकांड के मामले में हत्याकांड को लेकर मृतक डीलर की पत्नी जीछो देवी के बयान पर रंगरा थाने में देवन सिंह उर्फ देवना सिंह, महेंद्र सिंह एवं उनके परिवार के तीन चार भतीजे सहित गांव के ही कुल 11 लोगों पर रंगरा थाने में नाम दर्ज प्राथमिकी कराई गई है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है. पूरे मुरली गाँव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

– महेंद्र सिंह के अलावा 11 लोगों पर रंगरा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज

,, गिरफ्तारी के लिए रंगरा पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

गाँव के लोग इस संबंध में कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं. हत्याकांड के नामजद आरोपी देवना सिंह, महेंद्र सिंह सहित घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए रंगरा पुलिस इन लोगों के संभावित ठिकानों पर आसपास के गांवों में लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.

मगर अभी तक पुलिस को एक भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी में सफलता नहीं मिल पाई है. घटना के सभी नामजद आरोपी घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *