मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना की समीक्षा डीएम प्रणव कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र के प्रबंधक को निर्देश दिया गया कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, केवाईपी और एसएचए में आवेदनों की संख्या बढ़ाएं। साथ ही ब्लॉक कैंपस और पंचायतों में शिविर लगाकर आवेदन लें।

मैट्रिक व इंटर पास युवाओं के लिए 10 से 20 नवंबर तक लगातार कैंप लगाएं। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड में जिला का रैंकिंग 11वें स्थान पर है। केवाईपी में 19वें पायदान है, इसमें सुधार की जरूरत है। नगर निगम क्षेत्र के 51 वार्डों में नल का जल का काम शुरू है। कनेक्शन किया जा रहा है। 30 हजार घरों में कनेक्शन देने का टारगेट है। डीएम ने घरों में कनेक्शन बढ़ाने का निर्देश दिया। 60 हजार घरों में कनेक्शन दिया गया है।

शनिवार को मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना की समीक्षा करते डीएम प्रणव कुमार। मौके पर मौजूद संबंधित विभाग के पदाधिकारी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *