सभी सरकारी विभागों के प्रधान सहायकों की बैठक शनिवार को डीडीसी सुनील कुमार की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में हुई। इसमें करीब 28 प्रधान सहायकों ने कैशबुक की कॉपी जमा नहीं की, इस कारण उन सबसे स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया। जबकि करीब 18 प्रधान सहायकों ने मामले के निपटारा व पेंडिंग से संबंधित रिपोर्ट जमा नहीं की, इस कारण उन सबका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया। बैठक में करीब दो दर्जन से अधिक प्रधान सहायकों गैरहाजिर रहे, उन सबसे भी स्पष्टीकरण पूछने को कहा गया है।बैठक में निर्देश दिया गया कि पूर्व से पेंडिंग मामलों का निपटारा इस माह के अंत तक कर लें। अपडेट रिपोर्ट समय पर जमा करें। बैठक में पाया गया कि राजस्व शाखा में सबसे ज्यादा मामले पेंडिंग हैं। इनमें जनता दरबार, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व कोर्ट से संबंधित हैं। इसको लेकर डीडीसी ने निर्देश दिया कि सभी सीओ की बैठक बुलाएं और कोर्ट के मामले का निपटारा करें। जिला पंचायती राज विभाग के प्रधान सहायक को फटकार लगाते हुए कहा कि पहले अपने विभाग का काम बताइए। उनसे कहा कि बैठक में तैयारी करके आएं। सभी मामलों की सूची बनाकर आएं कि कितने मामलों का निपटारा किया गया और कितने मामले पेंडिंग हैं।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

डीआरडीए सभागार में बैठक करते डीडीसी सुनील कुमार। मौके पर सहायक प्रशासी पदाधिकारी नागेंद्र प्रसाद मंडल, वरीय उपसमाहर्ता दीपू कुमार मौजूद थे।

सहायक प्रशासी अफसर ने उठाया सेवांत लाभ का मामला

बैठक में सहायक प्रशासी पदाधिकारी नागेंद्र प्रसाद मंडल ने कर्मचारियों के सेवांत लाभ का मुद्दा उठाया। इसमें नवगछिया के उमेश प्रसाद सिंह, नंदकिशोर मालवीय समेत सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों का मामला उन्होंने उठाया। कहा, जब कर्मचारी रिटायर हो गए हैं तो उनके सेवांत लाभ को रोककर क्यों रखा गया है। इसमें देरी नहीं करें। उन्होंने बैठक में 14 बिंदुओं पर एक-एककर चर्चा की। बैठक में वरीय उपसमाहर्ता सह स्थापना शाखा के प्रभारी दीपू कुमार समेत कलेक्ट्रेट की सभी शाखाओं, जिलास्तरीय विभागों, प्रखंड, अंचल, बाल विकास परियोजना, तकनीकी गैर तकनीकी कार्यालयों के प्रधान सहायक मौजूद थे।

इन प्रधान सहायकों का वेतन कटा

जिला योजना, परिवहन, प्रखंड नाथनगर, सन्हौला प्रखंड, कहलगांव डीसीएलआर, कहलगांव प्रखंड, सन्हौला व पीरपैंती अंचल, नवगछिया डीसीएलआर, बिहपुर, इस्माइलपुर व रंगरा प्रखंड, उपभोक्ता फोरम, श्रमायुक्त कार्यालय, नगर निगम, महिला हेल्पलाइन, विद्युत बोर्ड ग्रामीण, पीएचईडी यांत्रिकी व ग्रामीण कार्य विभाग।

इन प्रधान सहायकों से पूछा शोकॉज

जिला भू-अर्जन, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस), योजना, सिविल सर्जन कार्यालय, श्रमायुक्त कार्यालय, जिला उद्योग केंद्र, नगर निगम, महिला हेल्पलाइन, विद्युत बोर्ड ग्रामीण, जिला बाल संरक्षण इकाई, अल्पसंख्यक विभाग, पीएचईडी यांत्रिकी, कहलगांव एसडीओ, कहलगांव डीसीएलआर, नवगछिया डीसीएलआर, जगदीशपुर व नाथनगर सीओ, सुल्तानगंज बीडीओ, शाहकुंड सन्हौला व पीरपैंती अंचल, कहलगांव बीडीओ, बिहपुर, गोपालपुर, इस्माइलपुर व रंगरा प्रखंड, ग्रामीण कार्य विभाग समेत कई विभाग के प्रधान सहायकों से शोकॉज पूछा गया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet