विक्रमशिला पुल पर मरम्मत काम अंतिम दौर में है। ठेका एजेंसी रोहरा रीबिल्ड एसोसिएट्स के इंजीनियरों ने शनिवार को पिलर संख्या-2 के स्पेंडेड स्पैन को हाइड्रोलिक जैक से उठाया और बियरिंग को बदल दिया। क्षतिग्रस्त बियरिंग को क्रेन से निकला गया। फिर नये बियरिंग को नीचे तक पहुंचाया गया। पूरा काम आईआईटी दिल्ली के मोबाइल डायरेक्शन के हिसाब से किया गया। इंजीनियरों ने बताया कि बियरिंग बदले जाने के बाद स्पैन को सुरक्षित पूर्व की तरह रख दिया गया। बियरिंग बदलने से पहले पुल से लटक रहे लोहे के झूले को पिलर-3 से हटा कर पिलर-2 की ओर लगाया गया था। इससे काम में सहूलियत हुई। रविवार को पिलर-2 के स्पेंडेड स्पैन का एक्सपेंशन ज्वाइंटर फिट किया जाएगा।
शनिवार को सेतु पर एक्सपेंशन ज्वाइंट का चल रहा काम और एक साइड से गुजरते राहगीर।
कल दोनों एक्सपेंशन ज्वाइंट की कंक्रीट से ढलाई होगी


सोमवार को दोनों एक्सपेंशन ज्वाइंट को कंक्रीट से ढाल दिया जाएगा। ढलाई के बाद मजबूती के लिए उसे सात दिन तक छोड़ा जायेगा। पानी का छिड़काव कर ढलाई को मजबूत किया जाएगा। पिलर-3 का एक्सपेंशन ज्वाइंट फिटिंग वर्क दो दिन पहले ही पूरा हो चुका है। राज्य पुल निगम के अधिकारियों ने बताया कि ठेका एजेंसी रोहरा रीबिल्ड एसोसिएट को पुल पर शेष मरम्मत कार्य के लिए 31 अक्टूबर तक का वक्त मिला है। इस दौरान उसे एस्टीमेट के मुताबिक बचे काम को पूरा कर लेना है।


