नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के कोसी तटबंध भवानीपुर नगड़पारा के बीच तीनगछिया के पास रविवार की संध्या लगभग सात बजे शाहपुर निवासी डीलर मुनीलाल यादव के पुत्र गुंजन यादव (32)को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया.

गुंजन के साथियों ने बताया कि गुंजन दो बाईक पर पांच साथियों के साथ नगड़पारा से अपने मित्र के यहाँ से बीस हजार रुपये लेकर लौट रहा था कि अचानक पीछे से ओभरटेक कर गोलीबाड़ी करने लगा जिससे नारायणपुर निवासी मदन यादव को गोली छुते हुए निकल गया. पीछे से बाईक से धर्मवीर के साथ बाईक पर बैठे गुंजन को बायें जांघ में तीन गोली लगने की बात कही.

मौके पर साथियों ने ग्रामीणों की मदद से डा आंनद मोहन के प्राईवेट अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया व परिजनों को घटना की जानकारी दी. मौके पर क्लिनिक पहुंच भवानीपुर पुलिस ने पुछताछ कर घटना की जानकारी ली. डाक्टर ने बेहतर इलाज के लिए रेफर किया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *