गोपालपुर : जहां एक ओर भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में भागलपुर में कमल खिलाने हेतु जी जान से जुट गई है. वहीं गोपालपुर विधान सभा के सैदपुर त्रिशक्ति केन्द्र के कार्यकर्त्ताओं ने नवगछिया के भाजपाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल पर दबंगई का आरोप लगाते हुए उनके नेतृत्त्व में पार्टी का काम करने से असमर्थता व्यक्त करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद नित्यानंद राय को लिखित आवेदन देकर अविलंब कार्रवाई करने की गुहार लगाई है.

– कार्यकर्त्ताओं ने जिलाध्यक्ष पर लगाया दबंगई करने का आरोप

– प्रदेश अध्यक्ष से किया लिखित शिकायत

– कार्यकर्त्ताओं ने लगाया जिलाध्यक्ष पर दबंगई का आरोप

सैदपुर शक्ति केन्द्र प्रमुख राजेश कुमार, गोपालपुर प्रखंड उपाध्यक्ष विधु शेखर सिंह, प्रखंड मीडिया प्रभारी संगम कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, इन्द्रजीत कुमार, युवा मोर्चा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रंजन कुमार राय उर्फ रौशन राय सहित दर्जनों भाजपाईयों ने लिखित प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है.

जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने बताया कि मैं त्रिशक्ति केन्द्र के सभी कार्यकर्त्ताओं को पहचानता भी नहीं हूँ. मैंने किसी भी कार्यकर्त्ता के साथ कभी गलत व्यवहार नहीं किया .पता नहीं सैदपुर के कार्यकर्त्ता इस तरह का बेबुनियाद आरोप मुझ पर लगा रहे हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *