नवगछिया : बेगूसराय में भाकपा – माले जिला सचिव व राज्य कमेटी सदस्य का दिवाकर कुमार को अपराधियों के तरह जमींदारों के इशारे पर बलिया डी एस पी के द्वारा ग्रिफ्तार किए जाने के खिलाफ रविवार को नवगछिया स्टेशन परिसर से माले जिला सचिव विंदेश्वरी मंडल,जिला कमेटी सदस्य गौरी शंकर राय व ऐपवा जिला सचिव रेणु देवी के नेतृत्व में प्रतिवाद मार्च निकाला गया। कार्यक्रम के मौके पर वैशाली चौक पर प्रतिवाद सभा आयोजित की गई. सभा को संबोधित करते हुए माले जिला सचिव विंदेश्वरी मंडल ने कहा की बेगूसराय माले जिला सचिव लगातार गरीबों भूमिहीनों के पक्ष में आवाज बुलंद करने का काम किया है.

उन्हीं के नेतृत्व में बेगूसराय में सैकड़ों गरीबों -भूमिहीनों को बसाया गया है. लगातार बेगूसराय प्रशासन के द्वारा बसे हुए भूमिहीन गरीबों की झोपड़ियां को उजाड़ने की कोशिश को भाकपा माले ने विफल किया. इस को लेकर बलिया डी एस पी आधी रात में जमींदारो के इशारे पर अपराधियों के तरह गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया ताकि गरबों भूमिहीनों के हक अधिकार के लिए चल रहे आंदोलन को कुचलने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रतिवाद सभा को संबोधित करते हुए माले जिला कमेटी सदस्य गौरी शंकर राय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गरीबों-भूमिहीनों को पांच डिसमिल वास भूमि देने का वादा किया था लेकिन अब तक गरीबों को वास भूमि नहीं मिला. उल्टे गरीबों भूमिहीनों के पक्ष में खड़ा रहने वाले माले नेता दिवाकर जी को गिरफ्तार करवाकर यह साबित करता है कि नीतीश कुमार गरीब भूमिहीन,विरोधी है और जमींदारों सामंतों के पक्ष में मजबूती के साथ खड़े हैं.

भाकपा माले जबतक का दिवाकर की रिहाई अविलंब नहीं करते है माले वका आंदोलन जारी है और जारी रहेगा. प्रतिवाद मार्च में कांग्रेस यादव, राधेश्याम रजक,जयप्रकाश शर्मा, सिकेंदर यादव,सत्यनारायण यादव,विनोद,बिलाश राय,चन्द्रशेखर राय ,रुदल राय,दयानन्द राय,बीरबल मंडल,सुरेन्द्र,शर्मा,जवाहर यादव,मो नईम,घोलती राय,सविता देवी सहित दर्जनों माले कार्यकर्ता मौजूद थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *