नवगछिया : रंगरा ओपी थानाक्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर मां धर्मकांटा के सामने अज्ञात अपराधियों ने नवादा जिले के ट्रक ड्राइवर की गोली मार कर हत्या कर दी है. अपराधियों ने ट्रक ड्राइवर को सीने में बाई और गोली मारी है. आसपास के ट्रक चालक और ट्रक के खलासी ने बताया कि गोली लगते हैं ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई थी. घटना के तुरंत बाद सभी अपराधी मौके से भाग निकले. देर रात सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की और सब को पोस्टमार्टम करवाने के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया.

नवादा जिला के ट्रक चालक की गोली मार कर हत्या

– राष्ट्रीय राजमार्ग रंगरा चौक के पास हुई घटना

– ट्रक पर लोड था सरिया, अररिया में करना था अनलोड

मृतक विजय यादव उम्र 40 वर्ष साकिन पटनदे थाना गोविंदपुर जिला नवादा का रहने वाला है. आसपास के चालकों ने बताया कि विजय यादव अपने ट्रक पर लोहे का सरिया लोड कर कोलकाता से अररिया जा रहा था. देर रात है मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई थी. आस पास के ट्रक चालकों ने बताया कि ज्यादा रात हो जाने की वजह से वे लोग धर्म कांटा के पास अपने ट्रकों को लगाकर ट्रक नहीं सो रहे थे. एक ट्रक चालक मनोज कुमार ने बताया कि उनका ट्रक आगे था जबकि विजय यादव का ट्रक पीछे था. रात्रि करीब 1:00 से 2:00 के बीच कुछ लोग विजय यादव के ट्रक के पास आए और गाली गलौज देकर कहा कि गेट खोलो नहीं तो गोली मार देंगे.

ट्रक चालक का कहना है कि अपराधियों ने इस तरह की भाषा का प्रयोग करीब तीन चार बार किया. इसके बाद एक गोली चलने की आवाज आयी. फिर उसी ट्रक का खलासी जोर जोर से चोर चोर चिल्लाने लगा. आसपास जितने भी लोग थे सभी जग गए लेकिन समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर हुआ क्या है. जब वे लोग विजय यादव के ट्रक के पास गए तो देखा कि भाई और छाती पर गोली लगी थी और वह इस दुनिया में नहीं था. रंगरा सहायक थाना के थाना अध्यक्ष जवाहर सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है जल्द ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *