नवगछिया : रविवार की रात रंगरा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपराधियों द्वारा ट्रक चालक की हत्या कर दिये जाने के मामले में घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस एक भी हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर पायी है. देर रात राजमार्ग पर इस तरह से ट्रक चालक की हत्या पर लोग सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं.
रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के थानाध्यक्ष जवाहर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है जल्द ही अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जायेगा. इधर पांच दिन पहले हुए मुरली गांव के डीलर तारणी प्रसाद सिंह की हत्या मामले में भी पुलिस ने दो आरोपियों जिसमें एक महिला है, की गिरफ्तारी कर लेने के बाद निश्चिन्त हो गयी है. जबकि इस मामले में दस भी ज्यादा आरोपी हैं और मुख्य आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं.



