नवगछिया : नवगछिया एसपी निधि रानी ने मंगलवार को मासिक अपराध गोष्ठी में दुर्गा पूजा मेला और विसर्जन को लेकर नवगछिया पुलिस जिले के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं. नवगछिया एसपी ने मेले और विसर्जन के दौड़ान सुरक्षा व्यवस्था पर एक ठोस रणनीति के तहत कार्य का निर्देश दिया. प्रेस वार्ता के बाद जानकारी दी गयी है कि पिछले माह 245 लोगों की गिरफ्तारी की गयी जिसमें दो कुख्यात अपराधी को भी गिरफ्तार किया गया.

तीन अवैध हथियारों की बरामदगी गयी और 79 चक्र कारतूस की भी बरामदगी की गयी. इसके अलावा बड़ी मात्रा में शराब की बरामदगी की गयी और कुर्की जब्ती के भी महत्वपूर्ण मामलों का निष्पादान किया गया.

नवगछिया एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को अगले माह का टास्क देते हुए विधि व्यवस्था बहाल करने, अपराध नियंत्रण करने, लंबित मामलों का निष्पादन करने, लंबित वारंटों का निष्पादन करने का निर्देश दिया है. क्राइम मीट में नवगछिया के एसडीपीओ प्रवेंद्र कुमार भारती आदि अन्य पुलिस पदाधिकारियों की भी उपस्थिति थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *