DJH ·é¤×æÚUè ¥çÎçÌÐ

जमुई : जमुई जिले के मलयपुर कस्बे की बिटिया कुमारी अदिति ने बॉक्सिंग में ऊंची छलांग लगाई है। अमूमन हमारे गांव-समाज में बेटियों के कोमल व कमजोर होने की सोच रहती है। लेकिन कुमारी अदिति ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता में एक नहीं, दो-दो बार स्टेट चैम्पियन बनकर इसे गलत साबित कर दिया है। कस्बाई परिवेश में पली-बढ़ी अदिति की प्रारंभिक शिक्षा जमुई संत जोसेफ व कामिनी विद्यालय मलयपुर में हुई है। बचपन से ही मेहनत की आदी अदिति ने बॉ¨क्सग को अपना लक्ष्य बनाया और उसकी रियाज में मशगुल हो गई।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

इन्होंने पटना के कंकड़बाग स्थित स्पो‌र्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित 11वीं बिहार स्टेट सीनियर यूथ बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के 64 किलो वर्ग में प्रतिद्वंद्वियों को पराश्त कर गोल्ड मैडल हासिल किया। इससे पहले वह भागलपुर स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में आयोजित 10वीं स्टेट सब-जूनियर बॉक्सिंग प्रतिस्पर्धा के 60 किलो वर्ग में भी स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी हैं। वह बताती हैं कि इन्होंने शुरुआती दिनों में पटना के कंकड़बाग स्थित स्पो‌र्ट्स कॉम्पलेक्स में बॉ¨क्सग की प्रैक्टिस की। उसके बाद काफी अभ्यास करने के बाद वह इसकी विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में बॉक्सिंग ¨रग पर उतरने लगीं।

बॉक्सिंग में तकनीक पर महारत हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। इसलिए वे लगन के साथ रियाज को अत्यधिक महत्व देती हैं। इनका सपना देश के लिए कॉमनवेल्थ गेम, एशियाई खेल तथा ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड जीतना है। लेकिन उसके लिए खासी मेहनत करने की जरूरत है। उस लक्ष्य को सफल बनाने के लिए वे तन-मन से अभ्यास करने में जुटी हुई हैं। बॉ¨क्सग के साथ-साथ वह जैबलीन थ्रो व गोला फेंक स्पर्धा की भी बेहतर खिलाड़ी हैं। राधामोहन सिंह की कनिष्ठ पुत्री की इस कामयाबी पर मलयपुर हवेली परिवार सहित कस्बे के लोगों में खुशी है।

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet