पटना की निगरानी टीम ने गुरुवार की सुबह खगड़िया के अफसर कॉलोनी स्थित आवास से वाणिज्यकर उपायुक्त शशिकांत चतुर्वेदी को एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

निगरानी टीम ने यह कार्रवाई शहर के सैनिक ऑटो एजेंसी संचालक राहुल कुमार की शिकायत पर की है। राहुल ने निगरानी से यह शिकायत की थी कि टैक्स कम करने के एवज में वाणिज्यकर उपायुक्त दो लाख का रिश्वत मांग रहे हैं। प्रथम किश्त के रूप में एक लाख देते उपायुक्त को मौके से गिरफ्तार किया।

निगरानी टीम का नेतृत्व कर रहे पुलिस उपाधीक्षक गोपाल पासवान ने बताया कि 28 अगस्त को वाणिज्यकर उपायुक्त द्वारा सैनिक ऑटो एजेंसी संचालक राहुल कुमार को बकाया टैक्स की नोटिस भेजी गई थी। साथ ही विभिन्न लेखापुस्त के साथ उन्हें तलब किया गया था।

नोटिस के बाद राहुल पांच अक्टूबर को संचालक वाणिज्यकर उपायुक्त से मिले। जहां वाणिज्यकर उपायुक्त 15 लाख टैक्स होने की बात कहकर दो लाख रुपये देने पर टैक्स घटाकर 12 लाख बनाने की बात कही। इसी शिकायत के आलोक में निगरानी टीम के सिपाही कृष्ण मुरारी ने इसका सत्यापन खगड़िया आकर किया।

सत्यापन के बाद पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने गुरुवार की सुबह आवास से वाणिज्यकर उपायुक्त एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet