भागलपुर। थानों की गश्ती की चेकिंग में सबौर थाने के दारोगा परमानंद झा गाड़ी में सोए मिले। इस पर एसएसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया। एसएसपी के निर्देश पर 9 एवं 10 अक्टूबर की रात सदर इंस्पेक्टर द्वारा सबौर थाने की गश्ती की जांच की गई,
जिसमें पाया गया है कि दारोगा सड़क किनारे गाड़ी लगा कर सोए थे। इस पर इंस्पेक्टर ने उनके खिलाफ एसएसपी को रिपोर्ट दी थी। जिसके आधार पर दारोगा को निलंबित कर दिया। दारोगा के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के लिये शोकॉज पूछा गया है।



