नवगछिया : खरीक थाना क्षेत्र में खरीक प्रखंड कार्यालय के समीप एनएच-31 पर शुक्रवार की सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में चालक गया जिले के अलीगंज निवासी मो. फकरूद्दीन की मौत हो गई।

जबकि खलासी मौके से भाग निकला। गया जिले से छड़ लदाकर ट्रक चालक पूर्णिया जा रहा था। घटना की सूचना पर खरीक पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा। ट्रक को पुलिस कब्जे में रखा गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *