नवगछिया – रंगरा प्रखंड क्षेत्र स्थित महावीर सिंह मदरौनी इन्टर स्तरीय विद्यालय चापरहाट में एन सी सी इकाई का गठन किया गया. एनसीसी इकाई का विधिवत उद्घाटन एनसीसी के जिला कमांडेट मेजर थापा, विद्यालय के प्राचार्य अवधेश पासवान एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. विद्यालय में एनसीसी इकाई के गठन के बाद छात्र छात्राओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के छात्रा सुप्रिया एवं मधु के द्वारा गणेश वंदना के साथ किया गया. इसके बाद विद्यालय के उपस्थित छात्र-छात्राओं में से कुल 50 कैडेटों का शारीरिक परीक्षण कर चुनाव किया गया. एनसीसी के जिला कमांडेट मेजर थापा द्वारा विद्यालय के शिक्षक डाॅ मुकेश कुमार विजेता को कमांडिंग अफसर के रूप में प्रतिनियुक्त किए गए.

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिक्षाविद एवं पूर्व मुखिया रघुवंश प्रसाद सिंह राकेश ने एनसीसी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एनसीसी हमें अनुशासन एवं एकता का पाठ पढ़ाता है. एनसीसी के द्वारा हमें राष्ट्र सेवा का मौका मिलता है. इस मौके पर अनुमंडलीय माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष, मनोज कुमार, शिक्षक, चंद्रशेखर कुमार, राजेश कुमार, रोहित कुमार, ललन कुमार, मृत्युंजय कुमार झा, चंद्रकला श्रीवास्तव, मोनिका आनंद, हजारी प्रसाद साह, अरविंद कुमार सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet