बिजली की लगातार हो रही कटौती का सिलसिला अभी जारी रहेगी। दुर्गा पूजा के मद्देनजर चल रहे रख-रखाव के कार्य के चलते रविवार तक कटौती का सिलसिला जारी रहेगा। गुरुवार को हुई बारिश से भी बिजली की स्थिति पर फर्क पड़ा है। गुरुवार को हुई बारिश से मायागंज फीडर में ब्रेक डाउन हो गया था। इस वजह से कई जगह शुक्रवार को भी बिजली गुल रही। देर शाम इसकी मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है।

रविवार को पूजा पंडाल के आसपास की जगहों पर सेपरेटर लगाकर तारों को सुरक्षित करने का काम किया जाना है। आदमपुर और बरारी के कई इलाकों से ट्रांसफार्मर गड़बड़ी होने की शिकायत भी आई थी। मायागंज पीएसएस के जूनियर इंजीनियर संतोष कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मेंटनेंस का कार्य किया जा रहा है इस वजह से रविवार तक कई इलाकों में बिजली काटी जाएगी।

हटिया रोड व हवाई अड्डा क्षेत्र में रविवार को 4 घंटे कटेगी बिजली

तारों को दुरूस्त करने के लिए रविवार को हटिया रोड और हवाई अड्डा के इलाके में 3 से 4 घंटे बिजली काटी जाएगी। दक्षिणी क्षेत्र में बिजली 5 से 6 घंटों तक काटी गई। विभाग की ओर से बताया गया कि रोशनपुर और मानिकपुर के पूजा पंडाल के आसपास जर्जर तारों को ठीक करने के लिए बिजली काटी गई। मोजाहिदपुर पूजा क्षेत्र में आने वाले इलाकों को चिंहित कर लिया गया है, कोशिश है की रविवार तक सारे तारों को दुरुस्त करने काम पूरा कर लिया जाए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *