नवगछिया : गंगा व कोसी नदी के रास्ते शराब तस्करी रोकने की दिशा में नवगछिया एसपी ने पहल तेज की है। इसके लिए नवगछिया एसपी निधि रानी ने डीएम प्रणव कुमार को चार नाव उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने 15 सितंबर को मद्य निषेध से संबंधित समीक्षा बैठक की। इसमें कई निर्देश दिए गए। इसके पालन की दिशा में पहल की जा रही है।
Total Downloads: 72
इस दौरान यह मामला सामने आया कि नदी के रास्ते शराब का ट्रांसपोर्टेशन हो रहा है। नदी पर पेट्रोलिंग, छापेमारी के लिए आवश्यकतानुसार नावों के माध्यम से नदी में गश्ती का काम करने का निर्देश मिला है। नवगछिया पुलिस जिले के तहत दो नदी गंगा व कोसी का लंबा क्षेत्र पड़ता है।

इसलिए यहां नदी में गश्ती के लिए नाव की जरूरत होगी। इसलिए अनुरोध है कि गंगा व कोसी नदी के रास्तों से शराब की तस्करी रोकने के लिए चार नाव चालक सहित उपलब्ध कराने की दिशा में आगे की कार्रवाई की जाए, ताकि शराब तस्करी रोकने की दिशा में ठोस कार्रवाई की जा सके। नवगछिया एसपी ने नाव की जरूरत की जानकारी आईजी व डीआईजी को भी दी है।

