नवगछिया: नवगछिया बाजार के दुर्गा मंदिर चौक वार्ड 18 में स्थित नवगछिया बाजार का एक मात्र हाईमास्ट लाइट जो कि विगत कई महीनों से खराब हो लटक रहा था जिसे मरम्मत करने के लिए स्थानीय पार्षद चम्पा कुमारी ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद वर्मा से मिलकर जल्द ठीक कराने का आग्रह किया था जिस मांग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर कार्यपालक पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद वर्मा ने मरम्मती का आदेश दिया।

रविवार को हाईमास्ट लाइट ठीक किया गया और उसके उपरांत नगर पार्षद 18 चम्पा कुमारी ने पुजा अर्चना कर स्वीच को आंन किया और हाईमास्ट लाइट के जलने से आसपास पुरी रौशनी हौ गई इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि मुकेश राणा भाजयुमो अध्यक्ष अजय कुशवाहा नरेश प्रसाद साह रूपेश रूप अनीष यादव रमेश राय कौशल जायसवाल ने खुशी का इजहार करते हुए मिठाईयां बांटी ।

पार्षद प्रतिनिधि मुकेश राणा ने बताया कि हाईमास्ट लाइट को ठीक करवाने में पार्षद चम्पा कुमारी के मांग पर नगर कार्यपालक पदाधिकारी सत्येंद्र प्र वर्मा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति देवी का सकारात्मक सहयोग मिला उनका हार्दिक आभार

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *