टीएमबीयू में बहाल होने वाले गेस्ट फैकल्टी की संख्या 90 से बढ़ सकती है। विवि ने अभी तक 90 गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति का निर्णय किया था। लेकिन 11 अक्टूबर को सिंडिकेट की बैठक में बहाल होने वाले गेस्ट फैकल्टी की संख्या 90 से बढ़ाने को कहा था। अब इसके तहत विवि इनकी संख्या बढ़ाने पर विचार कर रहा है। एेसे में विवि दशहरा की छुट्टी के बाद गेस्ट फैकल्टी की कोटिवार सूची जारी कर सकता है।

रजिस्ट्रार कर्नल अरुण कुमार सिंह ने कहा है कि चयनित गेस्ट फैकल्टी की संख्या बढ़ाई जा सकती है। अभी तक तैयार नामों में कुछ और जोड़े जा सकते हैं। इस पर अंतिम निर्णय होता है तो इसके लिए बीपीएससी के मानक को पूरा करने वाले अभ्यर्थियों की सूची कोटिवार तय की जाएगी। बताया गया कि कुछ तकनीकी कारणों से फिलहाल तय 90 गेस्ट फैकल्टी की सूची जारी करने में देरी हो रही है। बची हुई प्रक्रिया पूरी कर चयन सूची दशहरा की छुट्टी के बाद जारी कर दी जाएगी।

बताया जा रहा है कि विज्ञान और कला के मुख्य विषय में तय से अधिक संख्या बढ़ाई जा सकती है। सूची के अलावा जो अभ्यर्थी बच गए थे, उन अभ्यर्थियों को भी मौका दिया जा सकता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *