खरीक: खरीक थाना क्षेत्र के कोसी पार भवनपुरा में कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवेंद्र भारती के नेतृत्व में खरीक, परबत्ता और भवानीपुर थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया. कोसी पार क्षेत्र में पुलिस गतिविधि देख अपराधियों में हड़कंप मच गया. दुर्दांत अपराधी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका.
भवनपुरा से लौटने के क्रम में पुलिस ने नया टोला भवनपुरा स्टेशन के समीप सर्च ऑपरेशन चलाया. व्यवसायियों से रंगदारी मांगने राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर किराना व्यवसायी से रंगदारी मांगने नहीं देने पर गोली चला देने खरीद स्टेशन परिसर पर गोलीबारी की घटना करने के मामले में कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने भवनपुरा में छापेमारी की लेकिन किसी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी.

छापेमारी अभियान में डीएसपी प्रवेंद्र भारती के साथ बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर सुधांशु कुमार खरीक थाना अध्यक्ष सुधीर राम भवानीपुर थाना अध्यक्ष और परबत्ता थानाध्यक्ष समेत पुलिस बल और पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.


