नवगछिया : नवगछिया तेतरी दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार को एसडीओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, डीसीएलआर परमानंद साह, नवगछिया थाना अध्यक्ष लाल बहादुर सहित तेतरी पंचायत के ग्रामीण वह मेला कमेटी के सदस्य उपस्थित थे. एसडीओ बैठक में मेले को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर समीक्षा की गई. बैठक के दौरान एसडीओ ने मेला परिसर में किसी भी प्रकार की के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है.

उन्होंने कहा की मेला के दौरान तेतरी जीरोमाइल, पकरा पशु हाट, कलबलिया आधार एवं तेतरी गांव जाने वाली सड़क पर बैरियर लगाई जाने की का निर्देश मेला कमेटी को दिया है. वह उन्होंने कहा कि मेला के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती रहेगी. महिला पुलिस की भी प्रतिनियुक्ति की गई है. इस दौरान उन्होंने मेला कमेटी के सदस्यों को अपने सदस्यों को भी प्रतिनियुक्त किए जाने की बात कही. मेला कमेटी के सदस्यों में शांतिपुर व्यवस्था मेला संपन्न कराने में भरपूर सहयोग देने का आश्वासन पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों को दिया.

मेला कमेटी के सदस्यों ने कहा कि मेले के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं पूजा-अर्चना के लिए आती हैं. इस दौरान पूजा अर्चना करने आई महिलाओं का जेवरात चोरी होने की घटना पूर्व में हुई है. इसकी निगरानी हो इसके लिए वहां पर महिला पुलिस की तैनाती होने से उस पर नियंत्रण लगेगी. मंदिर परिसर में मनचलों का भी जमावड़ा रहता है.

जो मां बहनों पर छींटाकशी करता है. महिला पुलिस की प्रतिनियुक्ति होने से इस पर भी नियंत्रण रहेगा. मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. पर्याप्त पुलिस बल रहने से मेला कमेटी के सदस्यों को सहयोग मिलेगा. इस अवसर पर एसडीओ ने लोगों से शांतिपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की समस्या या अफवाह होने की स्थिति में पुलिस या प्रशासनिक पदाधिकारी को सूचित करेंगे. सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *