भागलपुर.  दुर्गा पूजा को लेकर बाजार में उमड़ी भीड़ को देखते हुए अष्टमी यानी बुधवार दोपहर 12 बजे से शहर के कई रास्तों पर सभी वाहनों के लिए नो इंट्री लागू हो जाएगा। इस दौरान पूजा पंडाल के नजदीक एरिया में पहुंचने के लिए वन वे ट्रैफिक रूल लागू रहेगा। वनवे रूट में शहर के बाहर-बाहर ही जाना होगा।

पंडालों व बाजार आने के लिए पैदल चलना होगा। यह राेक 19 अक्टूबर तक जारी रहेगी। एसएसपी आशीष भारती ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर नो इंट्री की अवधि बढ़ाई जा सकती है। बुधवार से 19 अक्टूबर तक शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी। विक्रमशिला पुल के पास ही बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी जाएगी। जगदीशपुर और सबौर इंट्री प्वाइंट पर भी ट्रक को रोक दिया जाएगा।

इसके साथ ही सभी 183 पूजा पंडालों व शहर के 14 मुख्य जगहों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगा दिए गए हैं। 32 जगहों पर सीसीटीवी की मॉनिटरिंग के लिए अतिरिक्त कैमरे लगा गए हैं। मेला में भीड़ पर निगरानी वज्र गृह में लगे स्क्रीन मॉनिटर से की जा रही है।

सभी चौक-चौराहों पर व्यापक संख्या में पुलिस बलों की तैनाती भी की गई है। यहां महिला फोर्स की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा सादे लिबास में भी पुलिस पदाधिकारियों को लगाया गया है। पुलिस-प्रशासन ने स्मूथ ट्रैफिक के लिए 10 जगहों पर बैरियर बनाया है। जहां वाहनों को लेकर आगे ही नहीं दिया जाएगा। वाहनों की पार्किंग के लिए तीन जगह भी बनाए गए हैं।

यहां वाहनों की होगी पार्किंग

  1. टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज कैंपस, घंटाघर चौक
  2. घंटाघर चौक से बड़ी पोस्ट ऑफिस के बीच
  3. डिक्सन मोड़ बस स्टैंड

यहां होगी वाहनों की सघन चेकिंग

  1. दीपनगर चौक
  2. खलीफाबाग चौक
  3. खरमनचक रोड
  4. नयाबाजार
  5. काेतवाली चौक
  6. बड़ी पोस्ट ऑफिस
  7. सदर अस्पताल गेट

इस रूट पर नहीं चलेगी गाड़ी

  1. पुलिस लाइन मोड़ से कचहरी चौक
  2. भीखनपुर गुमटी-3 से कचहरी चौक
  3. राजहंस होटल से कचहरी चौक
  4. मनाली चौक से कचहरी चौक
  5. घंटाघर चौक से खलीफाबाग या डिक्सन मोड़
  6. डिक्सन मोड़ से घंटाघर
  7. कोतवाली चौक से खलीफाबाग
  8. खलीफाबाग चौक से मारवाड़ी पाठशाला की तरफ
  9. सराय चौक से मंदरौजा चौक

शहर में इन चार रूटों पर ही चलेंगे वाहन

  • रूट 1 – तिलकामांझी चौक से पुलिस लाइन, इशाकचक थाना, भीखनपुर गुमटी संख्या 3, भोलानाथ पुल होकर स्टेशन चौक जा सकेंगे। स्टेशन से कोतवाली चौक, नयाबाजार, आदमपुर थाना से मनाली होकर तिलकामांझी चौक वाहन चलेंगे।
  • रूट 2 – तिलकामांझी से मनाली, आदमपुर, नयाबाजार, सरायचौक से विश्वविद्यालय जा सकेंगे।
  • रूट 3- घंटाघर, बड़ी पोस्ट ऑफिस, राजहंस होटल से डीटीओ ऑफिस के रास्ते पुलिस अधीक्षक ऑफिस से आयुक्त कार्यालय रोड तक गाड़ियां चलेंगी।
  • रूट 4- स्टेशन से तातारपुर होते हुए नाथनगर तक गाड़ियां चलेंगी।

यहां लगेंगे बैरियर, बाइक-कार रोकी जाएगी

  1. डिक्सन मोड़ (सब्जी मार्केट की तरफ जाने वाले रास्ते में)
  2. घंटाघर चौक (सुधा डेयरी के पास)
  3. शहीद भगत सिंह चौक (खलीफाबाग व अजंता टॉकीज की तरफ)
  4. मुंदीचक रोड (शहीद चौक के समीप हनुमान मंदिर से मुंदीचक जाने वाली सड़क पर)
  5. खलीफाबाग चौक से खरमनचक जाने वाली सड़क पर
  6. स्टेशन चौक से वेराइटी चौक जाने वाली सड़क पर
  7. नया बाजार चौक
  8. कोतवाली चौक मोड़ (मंदिर के पास)
  9. कोतवाली चौक पर पूरब की तरफ
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *