भागलपुर। विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के आधिकारिक प्रवक्ता रवीश कुमार (इंडियन फॉरेन सर्विस) के बरारी इलाके के हाउसिंग बोर्ड स्थित घर में चोरों ने बीती रात ताला तोड़कर चोरी कर ली है। चोरों ने उनके घर के कई कमरों का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकद की चोरी कर ली है।

उनका घर करीब एक माह से बंद पड़ा हुआ था। उनके घर में माता-पिता रहते हैं। घटना की जानकारी होते ही सिटी डीएसपी राजवंश सिंह और बरारी थानेदार मौके पर पहुंच कर जांच की। घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड को भी ले जाया गया था। रवीश कुमार इसके पहले जर्मनी के फ्रैंकफ़र्ट में भारत के कांसुल जनरल थे।

घटना की जानकारी मिलने पर रविश के पिता रघुनायक भगत दिल्ली से चल दिए हैं। गुरुवार को वे भागलपुर आएंगे। पुलिस अभी इस मामले में कुछ नहीं बोल रही है। किसी ने घटना की लिखित सूचना भी खाने को नहीं दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *