दुर्गा पूजा को लेकर बुधवार से शहर के ट्रैफिक रूट में परिवर्तन किया गया है। इसके लिए 24 स्थानों पर ट्रैफिक पोस्ट बनाकर पुलिस की तैनाती की जाएगी। शहीद भगत सिंह चौक से खलीफाबाग, कोतवाली और स्टेशन चौक से वेराइटी चौक के रास्ते खलीफाबाग के बीच चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। टीचर्स ट्रेनिंग स्कूल, रेलवे स्टेशन परिसर और डिक्शन मोड़ पर वाहन पार्किंग स्थल बनाये गये हैं।

तिलकामांझी से कचहरी चौक और भीखनपुर के रास्ते टेम्पो और चारपहिया वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई गई है। तिलकामांझी से डिक्शन मोड़ जाने वाली गाड़ियां पुलिस क्लब, इशाकचक थाना और भीखनपुर के रास्ते डिक्शन मोड़ और स्टेशन जाएगी। घुरनपीर बाबा चौक और कचहरी रोड के रास्ते भी टेम्पो का परिचालन बंद रहेगा। खलीफाबाग, स्टेशन चौक, लोहापट्टी और गुरुद्वारा गली के रास्ते मोटर साइकिल, ठेला गाड़ी और रिक्शा के भी सूजागंज बाजार में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। यानी सूजागंज बाजार को वाहन फ्री जोन बनाया गया है। बुधवार शाम से घंटाघर और पटलबाबू रोड पर चार पहिया वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। विजयादशमी तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। इसके अलावा गुरुवार और शुक्रवार को रात नौ बजे से नो इंट्री पर रोक लगा दी गई है। यानी आवाश्यक वाहन को छोड़कर ट्रक, ट्रैक्टर और बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।

सड़क किनारे वाहन खड़ा करने पर लगेगा जुर्माना
भागलपुर। ट्रैफिक में परिवर्तन के बाद प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध तरीके से वाहन पार्किंग करने पर जुर्माना लगाया जाएगा। पुलिस वाहन को जब्त भी करेगी। जोर जबरदस्ती करने पर वाहन मालिक को पुलिस हिरासत में लेगी। शहर के विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक कंट्रोल के दो सौ महिला और पुरुष सिपाही की प्रतिनियुक्ति की गई है।

ट्रैफिक पोस्ट बनाए गए
पुलिस क्लब मोड़, भगत सिंह चौक, मुंदीचक हनुमान मंदिर, डिक्शन मोड़, कोतवाली, स्टेशन चौक, खलीफाबाग, वेराइटी चौक, गुड़हट्टा, तातारपुर, नया बाजार, घंटाघर और मिरजानहट शितला स्थान के पास अतिरिक्त ट्रैफिक पोस्ट बनाया गया है।

भागलपुर एसएसपी, आशीष भारती ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया गया है। बुधवार को तीन बजे शाम से लागू किया जाएगा लेकिन सूजागंज बाजार में सुबह से ही वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *