नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 के किनारे संतोष धर्म कांटा पर लगी चावल दाल लदी ट्रक से अज्ञात चोरों ने दो सौ बोरा चावल एवं पचास बोरा मूंग दाल की चोरी कर ली है. घटना के संबंध में नवगछिया स्टेशन रोड निवासी दुकानदार पंकज चौधरी ने इस संबंध में नवगछिया थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन दिया है.
पंकज चौधरी ने बताया कि ट्रक पर दो सौ बोरा चावल एवं पचास बोरा मूंग दाल लोड किया हुआ था. जिसे उन्होंने बाहर से अपने दुकान के लिए मंगाया था. ट्रक आने के बाद रात्रि में ट्रक चालक ने संतोष धर्म कांटा पर अपनी गाड़ी खड़ी कर दी.

गाड़ी खड़ी करने के बाद चालक व खलासी गाड़ी में सो गए इसी बीच अज्ञात चोर गाड़ी लेकर आए और ट्रक पर लता दो सौ बोरा चावल व पचास बोरा मूंग दाल की चोरी कर ली है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.



