भागलपुर | विक्रमशिला पुल शुरू होने के पांचवें दिन शनिवार को भी पुल पर निजी हल्के वाहन, कार, मोटरसाइकिल और ऑटो ही चले। बड़े वाहन पर शनिवार को भी रोक लगी रही। बड़े वाहन में मसलन बस, ट्रैक्टर, ट्रक व अन्य कमर्शियल बड़ी गाड़ियां बंद रही।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 349
इसको लेकर एजेंसी का दावा है कि अब पुल पूरी तरह से ठीक है, इस पर भारीवाहन भी चल सकते हैं। जिला प्रशासन ने पुल निर्माण निगम से विक्रमशिला सेतु से संबंधित रिपोर्ट मांगी है।

संभावना जताई जा रही है कि सोमवार तक पुल पर भारी वाहन चल सकते हैं। रोहरा रीबिल्ड प्रोजेक्ट साइट इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि एजेंसी की तरफ से रिपोर्ट दे दिया गया है कि सेतु अब पूरी तरह से कंपलीट है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

