चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने एक मकान से एक युवती, पंचायत के मुखिया समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये गये हैं। बरामद सामान से यह स्पष्ट हो रहा है कि उक्त स्थान पर सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

पुलिस की यह कार्रवाई सोमवार की दोपहर बाद एसडीपीओ रामपुकार सिंह की अगुवाई में जमुई थाना की पुलिस ने की है। पुलिस छापेमारी में खैरा प्रखंड के हड़खार पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना साह, मकान मालिक कन्हैया सिंह एवं मुकेश साह नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गयी लड़की भागलपुर जिले की बतायी जाती है महिसौड़ी के एक मकान में वह ठहरी हुई थी।

घटनास्थल से मिले मोबाइल व कई आपत्तिजनक सामान 
थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि वरीय अधिकारी के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। घटनास्थल से मोबाइल, कंडोम सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किये गये हैं। सोमवार की दोपहर बाद महिसौड़ी के कन्हैया सिंह के मकान में पुलिस ने जब छापेमारी की तो वहां से एक युवती समेत तीन लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।

डांसर के कहने पर युवती आयी थी जमुई
जिस मकान में यह धंधा चल रहा था उसके मालिक कन्हैया सिंह का एक राजनीति दल से गहरा संबंध है। जबकि पकड़ी गयी लड़की मजबूरी में डांस कार्यक्रम करने की दुहाई दे रही थी। उसका कहना था कि पीरपैंती की एक डांसर के कहने पर वह जमुई आयी थी। एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि महिसौड़ी इलाके में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। बाहर से लड़कियों को मंगवाया जाता है। शहर के अलावे आसपास जिले के लोग भी ग्राहक के रूप में वहां आते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने अपना जाल बिछाय। पकड़े गये लोग अपने को बेकसूर बता रहे थे।

बंगाल से भी मंगायी जाती थी युवतियां
सेक्स रैकेट संचालक के संपर्क में आसपास जिले के अलावे पश्चिम बंगाल की लड़कियां रहती थी।  स्थानीय लोगों के साथ ज्यादा संपर्क होने से मामले का भंडाफोड़ हो सकता था। इसलिए बाहर के ग्राहकों से ही ज्यादा संपर्क किया जाता था। बाहरी ग्राहकों के सहारे आसपास के लोग भी मौके का फायदा उठाते थे। इस मामले में पकड़ी गयी युवती की बातों पर अगर गौर करें तो आर्केस्ट्रा में डांस कार्यक्रम करने वाली एक लड़की संपर्क में रहती थी। उसी लड़की के सहारे अन्य लड़कियां भी वहां पहुंचती थी।

वीडियो कॉल पर पसंद करायी जाती थी युवतियां
सेक्स रैकेट के संचालन से जुड़े लोग भी मोबाइल के फायदे और नुकसान को समझते थे। यही कारण था कि ग्राहकों से बात करने के दौरान बहुत सावधानी बरती जाती थी। व्हाटसएप्प और वीडियो कॉल के माध्यम से ग्राहक से बात कराकर सौदा तय किया जाता था। इससे पहले इस धंधे में लिप्त लड़कियों की फोटो दिखायी जाती थी। वीडियो कॉल पर बात भी करा दिया जाता था। युवतियों से बात करने के बाद ग्राहक उत्साहित होकर आपा खो बैठते और महंगा सौदा भी तय हो जाता था। छोटे से शहर जमुई में ऐसी सुविधा आज इंटरनेट के माध्यम से मिलने लगी थी। आसपास के लोग संपर्क में थे। पुलिस बरामद किये मोबाइल के आधार पर वैसे लोगों की पहचान करने में जुटी है जो अय्याशी के लिए मोबाइल पर बात करते थे।

जमुई के एसपी जे. रेड्डी ने बताया कि सेक्स रैकेट चलाये जाने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा दी गयी थी। जांच में यह मामला सही पाया गया। पुलिस ने मौके से एक युवती और तीन युवक को गिरफ्तार किया गया है। जिस मकान में सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा था। उस मकान में रह रहे लोगों के बारे में अनुसंधान किया जायेगा। जो भी मामला सही पाया जायेगा उसके अनुसार कार्रवाई होगी।

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights