भागलपुर : विक्रमशिला पुल पर सोमवार को भी निजी हल्के वाहन, कार, मोटरसाइकिल और ऑटो ही चले। बड़े वाहन पर रोक लगी रही। लेकिन अब बस, ट्रैक्टर, ट्रक व अन्य कमर्शियल बड़ी गाड़ियों को सेतु पर चलने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 349
डीएम प्रणव कुमार ने कहा कि विक्रमशिला पुल पर 24 अक्टूबर की सुबह से भारी वाहन चलना शुरू हो जाएगा। जिला प्रशासन ने पुल निर्माण निगम से विक्रमशिला सेतु से संबंधित रिपोर्ट मांगी थी। मगर दुर्गापूजा को लेकर सभी पदाधिकारी उस में लगे हुए थे। अब तय हो गया है कि पुल पर भारी वाहन चल सकते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

