कोसी नदी पर नेशनल हाईवे 106 पर मधेपुरा के फुलौत में 6.93 किलोमीटर लंबे 4 लेन पुल का निर्माण होगा। मधेपुरा-भागलपुर को जोड़ने वाली और 60 किलोमीटर दूरी घटाने वाली इस परियोजना पर 1478.40 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इस परियोजना के लिए निर्माण अवधि 3 वर्ष है और इसे जून 2022 तक पूरी करने की योजना है।

केंद्र ने राज्य द्वारा अनुमानित 1605 करोड़ में से 127 करोड़ रुपए घटाकर 1478 करोड़ की लागत वाली फुलौत-बिहपुर सेतु बनाने की अनुमति देने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस वित्तीय वर्ष में 292 करोड़ रुपए खर्च करने की योजना है। 2025 तक निर्माण एजेंसी इसका मेंटेनेंस भी करेगी। निर्माण लागत में ही मेंटेनेंस कॉस्ट जोड़ा गया है।

इस नए पुल के बन जाने से मधेपुरा, सुपौल, सहरसा और भागलपुर के बीच बेहतर सड़क संपर्क कायम होगा। वर्तमान में फुलौत से बिहपुर जाने के लिए लगभग 72 किलोमीटर का सफर करना पड़ता है। इस पुल के निर्माण होने पर फुलौत और बिहपुर के बीच की दूरी घटकर महज 12 किलोमीटर रह जाएगी।

नेशनल हाईवे की जर्जर स्थिति सुधरेगी, स्पीड बढ़ेगी

एनएच-106 पर उदाकिशुनगंज और बिहपुर के बीच यातायात सुगम हो जाएगी जो नेपाल, उत्तर एवं दक्षिण बिहार, झारखंड के बीच बढिया संपर्क मुहैया कराएगी। एनएच-31 की भी पूर्ण उपयोगिता सुनिश्चित होगी। इससे एनएच-106 के मौजूदा बीरपुर-बिहपुर खंड का उन्नयन हो जाएगा। इसके तहत 106 किलोमीटर से 136 किलोमीटर तक ‘पेव्ड शोल्डर के साथ 2-लेन’ दुरुस्त होंगे। वर्तमान में इस नेशनल हाईवे की स्थिति जर्जर है। इससे वाहनों के लिए औसत गति 20 किलोमीटर प्रति घंटे से कम है जो बढ़कर करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *