नवगछिया : गंगा दियारा इलाके में अपराधियों से के मुठभेड़ में शहीद हुए पसराहा थाना अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह के हत्याकांड मामले में फरारी चल रहे दिनेश मुनि और अशोक मंडल की गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार को पुलिस ने एक बार फिर दियारा में सघन छापेमारी की है. पुलिस की छापेमारी में किसी प्रकार की सफलता मिलने की बात तो नहीं कही जा रही है लेकिन दियारा के अपराधी जरूर कुछ ज्यादा है और वे लोग दियारा से पलायन कर गए हैं. नवगछिया पुलिस द्वारा कोसी दियारा क्षेत्र में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई.

लेकिन पुलिस की इस छापेमारी में सफलता हाथ नहीं आई. सोमवार को झंडापुर ओ पी पुलिस एवं भवानीपुर ओ पी पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से भवानीपुर के कुख्यात अपराध कर्मी शबनम यादव एवं झंडापुर ओ पी के अपराधी अरविंद पासवान एवं मुन्ना मंडल की गिरफ्तारी को लेकर उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई. इस दौरान दरोगा आशीष कुमार सिंह हत्याकांड मामले में के मुख्य आरोप दिनेश मुनि की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है. दिनेश मुनि की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस के टारगेट पर बिहपुर , झंडापुर ओपी एवं भवानीपुर ओपी थाना क्षेत्र के कुख्यात अपराधी भी है,

जिसकी गिरफ्तारी को लेकर संभावित ठिकानों पर पुलिस लगातार छापेमारी कर दबिश बना रही है. बात सामने आ रही है कि दरोगा आशीष की हत्या करने के बाद दिनेश मुनि इन दिनों नवगछिया के कोसी दियारा में ही नवगछिया के कुख्यात अपराधियों के संरक्षण में रह रहे है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दरोगा आशीष कुमार सिंह हत्याकांड के बाद मामले का मुख्य अपराधी दिनेश मुनी मुठभेड़ के तीन दिन बाद ही पुलिस के हत्थे चढ़ते चढ़ते बच निकला.

इन दिनों दिनेश मुनि के छुपने का ठिकाना नवगछिया पुलिस जिला के कोसी दियारा का इलाका कहा जा रहा है. जहां उसे स्थानीय अपराधियों का संरक्षण भी प्राप्त हो रहा है. स्थानीय अपराधियों के संरक्षण मिलने की सूचना मिलने के कारण नवगछिया पुलिस द्वारा गंगा एवं कोसी दियारा के कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश बनाए हुए हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *