गोपालपुर : मंगलवार की सुबह विधि विधान के साथ गोसाईंगाँव के गंगा तट से कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ञान यञ की शुरुआत हुई. युवतियों, महिलाओं व युवाओं द्वारा केसरिया वस्त्र पहन कर पवित्र गंगा नदी से कलश में जल भर राधे -राधे का जयकारा करते हुए गाँव का भ्रमण कर कथा स्थल मध्य विद्यालय गोसाईंगाँव पहुँचा.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 347
आयोजन के बारे में टिंकू यादव ने बताया कि वृंदावन से पधारे संत प्रभाकर प्रियदर्शी जी महाराज द्वारा लगातार सात दिनों तक श्रद्धालुओं के बीच भागवत कथा का वाचन किया जायेगा. मौके पर शंभू यादव, प्रवीण कुमार, अमिताभ कुमार सहित दर्जनों ग्रामीणों की मौजूदगी देखी गई.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

