नवगछिया : एनएच 31 खरीक चौक पर बुधवार दोपहर दो बदमाशों ने ताबरतोड़ फायरिंग कर दी। इससे भयभीत होकर लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं दुकान की ओर गोली चलाये जाने से आक्रोशित दुकानदारों ने बदमाशों को खदेड़ा, लेकिन बदमाश भाग निकले। थानाध्यक्ष ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द पकड़ लिया जायेगा।चौक पर छह-सात राउंड फायरिंग के बाद भगदड़ मच गयी।

दुकानदार अपनी-अपनी दुकाने छोड़कर बाहर निकल गये। वहीं चौक पर मौजूद यात्री, वाहन चालक और सामान खरीदने पहुंचे लोग इधर-उधर भागने लगे। एक पान दुकान की ओर भी गोली चलायी गयी, जो दुकान के बगल से निकल गयी। इससे स्थानीय लोग एवं कुछ दुकानदारों ने पकड़ने के लिए बदमाशों को खदेड़ना शुरू किया। लोगों का आक्रोश देख दोनों बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए स्टेशन की ओर भाग गये।

थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दुकानदारों ने बताया कि इसी माह पहले सप्ताह में चौक पर मिठाई दुकानदार पप्पू मोदी पर बदमाशों ने रंगदारी नहीं देने पर गोली चला दी थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। दुकानदारों ने कहा, पुलिस पर भरोसा नहीं चाहिए, अब खुद करूंगा अपनी सुरक्षा चौक पर मौजूद दुकानदारों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश है। उनका कहना था कि चौक पर मौजूद दुकानदारों से बदमाश रंगदारी की मांग करते हुए बराबर गोलीबारी करता है। फिर भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाती है। इससे उसका मनोबल बढ़ता जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *