नवगछिया : कटिहार जिला और नवगछिया पुलिस जिला के सीमांत क्षेत्र चापर ढाला के समीप एक महिला का शव होने की चर्चा है. लोगों का कहना है कि करीब 2 दिनों से महिला का शव कहां पर पड़ा हुआ है. सब कोसी नदी के किनारे है.

कुछ लोग कह रहे हैं कि महिला की हत्या गला रेत कर की गई है. ग्रामीणों ने इस आशय की सूचना पुलिस को गुरुवार को दोपहर बाद तक दे दी थी. शुरुआती समय में यह बात सामने आई शव कटिहार जिले के सीमा क्षेत्र में है.

देर रात रंगरा ओपी के थानाध्यक्ष जवाहर प्रसाद सिंह ने कहा कि शव होने की जानकारी उन्हें भी मिली है लेकिन सब कहां है इसकी सही जानकारी उन्हें नहीं है. शुक्रवार को सुबह व्यापक रूप से छानबीन किया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *