भागलपुर: जीवन भर साथ जीने व साथ मरने की कसमें खाने वाले प्रेमी पति ने बुधवार को परिवार के साथ मिलकर घर में घुसने से पत्नी को रोक दिया और पत्नी के साथ दबंगई दिखाते हुए दरवाजे पर ताला जड़ दिया। इसके बाद पति समेत पूरा परिवार घर से फरार हो गया। वहीं पत्नी दरवाजे पर भूखी-प्यासी अनशनरत है। उसका कहना है कि वह किसी भी कीमत पर वहां से नहीं जाएगी चाहे उसकी जान ही क्यों न चली जाए। गुरुवार को भी वह दरवाजे पर बैठीं रहीं। बुधवार को रात भर ठंड में ठिठुरने के बावजूद भी किसी को दया नहीं आया। अभी वहां भीड़ लग गई है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

असरगंज स्थित मिल्की टोला गांव में बुधवार को 12 बजे दिन से प्रेमी पति के घर बंद दरवाजे पर बैठी पत्नी और कमरगामा निवासी पांचो साह की बेटी छोटी देवी ने ग्रामीणों की उपस्थिति में बताया कि छह महीना पहले 25 मई को रणगांव मंदिर में असरगंज मिल्की टोला गांव निवासी दिनेश मोदी के पुत्र मुकेश साह ने उससे शादी की थी। इसके बाद तारापुर गनैली में सुनील सिंह के मकान में किराए पर कमरा लेकर तीन महीने साथ रखा।

वहां से सावन महीना शुरू होने पर पति के साथ ससुराल पहुंची तो ससुराल वालों ने मारपीट कर मुझे मायके कमरगामा और पति को दूसरी जगह भगा दिया। जब मुझे पता चला कि पति घर आया है तो बुधवार को 12 बजे दिन में पति के घर पहुंची। लेकिन घर में घुसने पर पति और ससुराल के सभी सदस्यों ने न सिर्फ मारपीट कर घर से घुसने से रोक दिया बल्कि सोने की लॉकेट भी छीन ली। इसके बाद ससुराल वाल दरवाजे में ताला लगाकर भाग गए। महिला का कहना है कि मैं दरवाजे पर भूखी प्यासी मर जाऊंगी लेकिन दरवाजे से नहीं हटूंगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights