खरीक : आजादी के बाद से अब तक बिजली से वंचित रहा लोकमानपुर पंचायत के हर घर में शुक्रवार की सुबह से बिजली जलने लगेगी. सरकार की हर घर बिजली योजना का निरीक्षण करने पहुंचे उर्जा विभाग के प्रधान सचित प्रत्यय अमृत ने बताया कि सरकार का अतिमहत्वपूर्ण योजना हर घर बिजली का कार्य का निरीक्षण करने लोकमानपुर पहुंचे हैं.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि सुदूतम इलाका होने के बाद भी यहां पर घर घर बिजली जलाने का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है. शुक्रवार तक लोकमानपुर के हर घर में बिजली जल जायेगी. उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता भी ठीक ठाक है. किसी तरह की गड़बड़ी नहीं पायी गयी है. प्रधानसचिव ने कहा कि यह सरकार की अतिमहत्वपूर्ण योजना है, इसलिए बिना किसी सूचना के वे सीधे गांव पहुंचे और योजना का निरीक्षण किया.

निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान लोकमानपुर के ग्रामीणों ने पुल और यातायात की समस्याओं को भी रखा है. प्रधान सचिव ने कहा कि निश्चित रूप से आये दिन ग्रामीणों की समस्या को देख कर उनकी मांगों को जरूर पूरा किया जायेगा. मालूम हो कि लोकमानपुर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पुल की समस्या को प्रधानसचिव के समक्ष रखा था. ग्रामीणों ने यह भी कहा कि तीन वर्ष पहले ही मुख्यमंत्री ने लोकमानपुर आने जाने के लिए पुल देने की घोषणा की थी लेकिन अब तक पुल बनने की दिशा में सरकार स्तर से कोई भी कार्य नहीं हो पाया है.

फोन नहीं उठाते हैं बिजली विभाग कर्मी

स्थानीय लोगों ने प्रधान सचिव से शिकायत करते हुए कहा कि नवगछिया के बिजली विभाग के पदाधिकारी फोन नहीं उठाते हैं. इस पर प्रत्यय अमृत ने कहा कि अगर बिजली विभाग के पदाधिकारी और कर्मी फोन नहीं उठाते हैं तो इसकी शिकायत वरीय पदाधिकारियों से करें अवश्य ही कार्रवाई हो गयी.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights