गोपालपुर : हाल -बेहाल है गोपालपुर में प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा का. शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों के द्वारा लगाता औंचक निरीक्षण किये जाने के बावजूद स्थिति बद से बदतर बनी हुई है. गुरुवार को एमडीएम डीपीओ नीलिमा कुमारी लगभग 10 बजे दिन को औंचक निरीक्षण को रामनारायण दुन्नीलाल यादव उच्च विद्यालय लतरा नवटोलिया हेतु पहुँचीं. उस समय छात्र -छात्राओं द्वारा प्रार्थना किया जा रहा था.

जबकि प्रभारी प्रधानाध्यापक दीनानाथ राम 11.30 बजे विद्यालय पहुँचे. विद्यालय बिना किसी सूचना के विलंब से पहुँचने पर डीपीओ ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को कडी फटकार लगाई. निरीक्षण के दौरान विद्यालय में किसी प्रकार का अभिलेख दुरुस्त नहीं पाया गया.

यहाँ तक कि शिक्षकों की उपस्थिति पंजी भी संधारित नहीं थी. विकास मद से तीन लाख रुपये खर्च कर उपस्कर वगैरह खरीदे गये. परन्तु विद्यालय में कोई अभिलेख नहीं मिलने पर उन्हौंने गहरी नाराजगी व्यक्त की.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *