पटना से रोसड़ा जा रही यात्रियों से भरी दरबार रथ बस शुक्रवार की सुबह गांधी सेतु के समीप धनुकी मोड़ से 50 फीट नीचे गिर गयी। इस हादसे में यात्रियों समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतकों में उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के रहने वाले मो. अयूब, दरभंगा के कन्हैया झा और समस्तीपुर जिले के रहने वाले जयसिंह पासवान शामिल हैं।
Total Downloads: 347
बस हादसे में 24 से अधिक यात्री घायल हो गये हैं जिनमें चार की हालत नाजुक है। सभी को इलाज के लिये एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। इधर, बस गिरने की खबर मिलते ही मौके पर डीएम कुमार रवि और एसएसपी मनु महाराज के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ सहित अन्य पुलिस बल पहुंच गये। डीएम और एसएसपी ने बताया कि हादसा क्यों हुआ इसकी जांच की जा रही है।

हाईटेंशन तार के टावर में फंसी बस, तार भी टूटा
बस मीठापुर स्टैंड से गांधी सेतु की ओर जा रही थी। इसी बीच वह एकाएक बायें की ओर मुड़ गयी और सड़क किनारे लगे बैरिकेड को तोड़ते हुये 50 फीट नीचे जा गिरी। वहीं पर हाईटेंशन तार का टावर लगा था। जिससे बस के टकराते ही तार भी नीचे झुक गया। संयोग ठीक था कि वह बस के करीब नहीं आया वरना हादसा बड़ा रूप ले सकता था। इसके चपेट में बस के यात्रियों के साथ ही गांधी सेतु पर जा रहे राहगीर भी आ जाते।

