गोपालपुर : गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय सैदपुर में नवम व दशम कक्षा के छात्रों का शारीरिक जाँच दौड ,ऊँची व लम्बी कूद के बाद विद्यालय के पचास छात्रों का चयन किया गया. एनसीसी की शाखा सैदपुर उच्च विद्यालय में खुलने से छात्रों में काफी उत्साह देखा जा रहा है.
मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय के शिक्षक विपुल कुमार को तीन महीने का प्रशिक्षण दिलाया जायेगा.कमांडर पवितन गोहन, नायक सूबेदार रणधीर सिंह, रछपाल सिंह व नरेश शर्मा द्वारा छात्रों का चयन किया गया.

मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक बासुकीनाथ मिश्रा ,शिक्षक विपुल कुमार,पंकज ठाकुर,निशि प्रभात ,पारसमणि चौधरी, अरविन्द कुमार,प्रद्युम्न कुमार तिवारी व मोहम्मद साकिर अली आदि की मौजूदगी देखी गई.


