नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के चापर बांध के समीप कोसी नदी से क्षत विक्षत अवस्था में एक महिला का शव बरामद हुआ है. बताते चलें कि पिछले 2 दिन पूर्व रंगरा एवं कुरसेला थाना क्षेत्र के सीमा क्षेत्र पर कई दिनों से महिला का शव पड़ा हुआ था. लोगों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची रंगरा पुलिस ने शव को कुरसेला थाना क्षेत्र में होने की बात कह कर शव को उठाने से इंकार कर दिया था.
बरामद शव के बारे में रंगरा थाना अध्यक्ष जवाहर लाल सिंह ने बताया कि महिला का शव पूरी तरह से सड़ गल चुका है. शव को देखने से पता चलता है कि 1 सप्ताह पूर्व महिला की हत्या कर कोसी नदी में फेंक दिया गया हो.

बरामद शव को रंगरा पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल भेज दिया गया है. आसपास के गांवों में मृतक महिला के के बारे में पता किया जा रहा है. लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. इस बाबत रंगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.


