भागलपुर. बिहार के मुंगेर जिले में शनिवार देर रात प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की। दोनों के इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत देखते हुए दोनों को रविवार को भागलपुर रेफर कर दिया गया। दोनों को भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Total Downloads: 72
कई दिनों से चल रहा है प्रम प्रसंग
मिली जानकारी के मुताबिक लड़की नाहिदा असलम जेआरएस कॉलेज जमालपुर में बीए पार्ट वन की छात्रा है। जबकि लड़का मोहम्मद आशिक मुंगेर के उपेंद्र ट्रेनिंग स्कूल में 11वीं में पढ़ाई करता है। कई दिनों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है।

लड़की के पिता ने दर्ज कराया था अपहरण का केस
लड़की 18 अक्टूबर को अपने घर से भाग गई थी, जिसके बाद उसके पिता ने सफियासराय थाने में लड़का और उसके परिजनों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था।
परिजन जबरन कराना चाहते हैं शादी
लड़की का कहना है कि परिजन जबरन उसकी शादी किसी दूसरे लड़के से कराना चाहते हैं। जबकि वह उस लड़के से शादी करने को तैयार नहीं है। लड़की का कहना है कि अगर मोहम्मद आशिक से उसकी शादी नहीं हुई तो वह जहर खाकर जान दे देगी। पिता ने दबाव बनाया तो लड़के के साथ उसने एक साथ जहर खा लिया। लड़का लड़की दोनों बालिग हैं।
पुलिस जांच में जुटी
लड़की के पिता हाजी सुलेमान में शिक्षक हैं, जबकि लड़का के पिता मुंगेर नगर निगम के कर्मचारी हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों परिवार से पूछताछ कर रही है।

