सेना एवं अद्धसैनिक बल में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले अंतर जिला शातिर ठग को पीड़ित लोगों ने लखीसराय बुलाकर पुलिस के हवाले कर दिया। शातिर ठग भागलपुर जिले के लौगांय का उदय मंडल का पुत्र चंदन कुमार है।

चंदन नौकरी लगाने के नाम पर दर्जनों लोगों से लाखों की ठगी कर चुका है। ठग चंदन ने सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आर्मी सहित पुलिस के विभिन्न पदों पर नौकरी दिलाने के नाम पर लोगो से साढ़े तीन लाख से पांच लाख रुपये वसूले हैं। इसके बाद नौकरी दिलाने का दबाव बनाए जाने पर फर्जी नियुक्ति पत्र भी लोगों के आवासीय पता पर भेज देता था। कई आवेदक नियुक्ति पत्र लेकर नौकरी करने गये तो उसे बैरंग वापस लौटना पड़ा। वहीं कुछ अभ्यर्थी पैसे की मांग भी कर रहे थे। चंदन पैसा नही लौटाकर नौकरी दिलाने का आश्वासन दे रहा था।

चंदन के पास से कई एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड सहित आवेदक को ज्वाइन कराने का फर्जी कागजात सहित अन्य संदिग्ध कागजात बरामद हुआ। इसके बाद जीआरपी पोस्ट प्रभारी ने ठग चंदन को टाउन थाना को सुपुर्द कर दिया।

चंदन के खिलाफ टाउन थाना में नालंदा जिला के चंडी निवासी उदय सिंह के पुत्र नीतीश कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं केस के गवाह के रूप में गोपालगंज जिला के कोयलादेव गांव के विशुनदेव साह के पुत्र टुन्ना कुमार साह, गोपालगंज के ही मित्रवतहरां के राजेन्द्र यादव का पुत्र प्रदीप कुमार, सीवान जिला के भूली गांव के त्रिलोकीनाथ यादव का पुत्र सत्येन्द्र कुमार यादव एवं बेगूसराय जिला के जगदीशपुर निवासी लक्ष्मण राय का पुत्र मनीष कुमार है।

चंदन ने नीतीश से चार लाख रुपये, टुना से तीन लाख रुपये, सत्येन्द्र से तीन लाख रुपये, मनीष से पांच लाख रुपये एवं प्रदीप से चार लाख रुपये नौकरी देने के नाम पर ठगी करने का आरोप है।

प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि प्राप्त आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई को लेकर अनुसंधान में जुट गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *