स्वामी आगमानंद जी महाराज ने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी विरासत है। वही हमारी पहचान है। अंगक्षेत्र की धरोहर को युवा ही संभाल कर रख सकते हैं। वह रविवार को जवारीपुर स्थित वृंदावन हॉल में अंग शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। टीएमबीयू के वीसी नलिनीकांत झा ने अंगिका में अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम में आकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है। इस तरह के आयोजन को देख कर लग रहा है अंग के धरोहर को युवा संभाल कर रखेंगे। ऑस्ट्रेलिया से आए चाल फंक्शन ने कहा कि अपने क्षेत्र के लोगों को जगाने और उत्कृष्ट कार्यो को सम्मान देने का काम शिखर सम्मेलन कर रहा है। इसकी जानकारी मिलने पर मैं यहां आ गया। इस क्षेत्र से मेरा बचपन का जुड़ाव रहा है रहा है।

वृंदावन सभागार में अंग सांस्कृतिक सम्मेलन का उद्घाटन करते स्वामी अागमानंद महाराज, कुलपति नलिनीकांत झा, पूर्व मेयर डॉ. वीणा यादव, अरुणिमा सिंह, रोशन सिंह, प्रो. रमण सिन्हा, श्वेता सिंह, अक्षय व अन्य।

धरोहर से जुड़ी प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

समारोह के पहले सत्र में अंग क्षेत्र की धरोहर व संस्कृति से जुड़ी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर किरण सिंह के नेतृत्व में विभाग के छात्र-छात्राओं की वंदना गीत से हुई। संचालन रोशन सिंह व अक्षय कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। अगले सत्र में शिक्षाविद राजीव कांत मिश्रा ने युवाओं को हौसला अफजाई की। डीआईजी विकास वैभव ने अंग के इतिहास से युवाओं को अवगत कराया। कार्यक्रम में निर्देशिका का लोकार्पण किया गया। कृष्णा क्लब ने अजय अटल में नेतृत्व में बिहुला विषहरी नाटक का मंचन किया गया। मौके पर गोपाल कृष्ण झा, ई. विजय कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। मौके पर विधान पार्षद डॉ. संजीव कुमार सिंह, जिप अध्यक्ष टुनटुन साह, महापौर सीमा साहा, चार्ल्स थॉमसन, डिप्टी मेयर राजेश वर्मा, प्रीति शेखर, आमोद मिश्र, विनय यादव, अरुणिमा सिंह, श्वेता सिंह, सुमिता सिंह आदि भी उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *