नवगछिया : पुलिस जिला अंतर्गत अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड के अंतर्गत नेशनल हाइवे सड़क (NH31) बीरबन्ना चौक से लेकर नवोदय चौक बलाहा तक यानि एक किलोमीटर की दूरी तक सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।
Total Downloads: 347
इस सड़क के निर्माण को महज़ छः से सात महीने भी नहीं हुए हैं और जो भी आप तस्वीर में देख रहे हैं, यह पूरी तरह से खराब हो गया है। इसकी वजह से इस बीच रह रहे लोगों का जीवन जीना मुश्किल हो गया है। प्रतिनिधि से लेकर पदाधिकारी तक चुप्पी साधे है

मो आबिद हुसैन सहित सड़क के आसपास गांव के लोगों ने आलाधिकारियों से मांग की है कि वे इस समस्या का कोई ठोस निदान निकालें। क्योंकि पिछले वर्ष भी इस धूल से लोग परेशान हो रहे थे और अभी तो उससे कई गुना ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इलाके के लोगों ने आलाधिकारी से इसलिए आग्रह किया है कि इस समस्या का समाधान कम से कम समय में किया जाय।

