नवगछिया : 24 नवंबर को नवगछिया अनुमंडल स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा. स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर सोमवार को नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई. इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम को संपन्न कराने को लेकर समिति का भी गठन किया गया.
,, सब्जियों व फल की लगेगी प्रदर्शनी
,, स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर एसडीओ ने की बैठक
बैठक में अनुमंडल स्थापना दिवस के अवसर पर खेल कूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लेखन प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, ड्रॉइंग प्रतियोगिता, स्पीच प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गीत, लोक नृत्य के साथ साथ सती बिहुला नृत्य का आयोजन होगा. वहीं खेलकूद प्रतियोगिता में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित होगी.

वहीं स्थापना दिवस के अवसर पर सब्जियों एवं फलों की खेती के लिए मशहूर नवगछिया अनुमंडल स्थापना दिवस पर सब्जियों एवं फलो का प्रदर्शनी भी लगाया जाएगा. सब्जी व फल की प्रदर्शनी के लिए सभी बीएओ को नवगछिया एसडीओ ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं. बैठक में सीओ नवगछिया विद्यानंद राय, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, अशोक सिंह, घनश्याम प्रसाद, सहित सभी विद्यालय के प्राचार्य व नवगछिया थानाध्यक्ष लाला बहादुर मौजूद थे.


