नवगछिया : नंदकिशोर हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी बाहुबली राजद नेता के पुत्र व नवगछिया नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद अभिषेक रमण उर्फ टीएन यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है. खरीक थानाध्यक्ष सुदीन राम के नेतृत्व में नंदकिशोर यादव हत्याकांड में आरोपी नवगछिया थाना क्षेत्र के रसलपुर निवासी टीएन यादव, उसके चाचा जयकृष्ण यादव, रंगरा ओपी के चापर निवासी अरविंद यादव, रूपेश यादव, लोधा यादव और अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. खरीक के थानाध्यक्ष सुदीन राम ने कहा कि हत्याकांड की छानबीन भी सघनता से की जा रही है. कुछ नये नाम भी सामने आ सकते हैं.

पुलिस कर रही छापेमारी तो दूसरी तरफ फेसबुक पर लाइव आता है टीएन
– सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही है ताबरतोड़ छापेमारी
– संघर्ष कर रहा हूं, रास्ते में कांटे हैं, कांटो को निकालने में बहता है खून : टीएन यादव

मालूम हो कि खरीक के लोदीपुर में रह रहे चापर निवासी नंदकिशोर मंडल का शव 26 अक्तूबर को खरीक के दादपुर स्थित एक केला बागान से बरामदकिया गया था. नंदकिशोर की हत्या बेरहमी से उसके चेहरे और गले पर लगातारप्रहार कर के किया गया था. नंदकिशोर की मां सीता देवी के बयान पर इस मामले में टीएन सहित पांच लोगों को नामजद करते हुए खरीक थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया गया है. नंदकिशोर मंडल विनोद यादव हत्याकांड में अप्राथमिकी अभियुक्त था और वहजमानत पर बाहर था.

इधर मंगलवार शाम साढ़े सात बजे 20 मिनट पर फेसबुक पर लाइव था टीएन

एक तरफ खरीक पुलिस टीएन यादव को हत्या के जुर्म में खोज रही है तो दूसरी तरफ टीएन यादव का मंडल शाम सात बजकर तीस मिनट पर लाइव आना नवगछिया में चरचा का विषय है. देर शाम टीएन करीब बीस मिनट तक लाइव रहे. उसने साफ शब्दों में कहा कि नंदकिशोर हत्याकांड से उसका कोई लेना देना नहीं है. असामाजिक तत्वों द्वारा उनके पिता विनोद यादव हत्याकांड के गवाहों को टारगेट किया जा रहा है.

टीएन ने कहा कि 21 अक्तूबर से ही वे बाहर हैं और अब तक बाहर ही हैं. उसने कहा कि पुलिस और न्याय पर उसे पूरा भरोसा है.मामले की निष्पक्ष जांच हो अगर इसके बाद वे दोषी होंगे तो आत्मसमर्पण कर देंगे. टीएन फेसबुक लाइव पर भावुक था. उसने अपने पिता को यादव किया और कहा कि नवगछिया अब रहने लायक जगह नहीं है, मन करता है नवगछिया को छोड़ दूं. टीएन ने लाइव देख रहे लोगों से भी सवाल किया कि क्या उसे नवगछिया छोड़ देना चाहिए. टीएन ने कहा कि नवगछिया में उनके पिता द्वारा मेहनत से अर्जित की गयी संपत्ति है,

यहां की जनता ने उसे नगर का उपाध्यक्ष बना कर प्यार दिया है. यहां जनता की सेवा भी करना है. लेकिन जब नाहक किसी मामले में उसका नाम साजिश के तहत दिलवा दिया जाता है तो वह टूट जाता है. टीएनने कहा कि वह संषर्घ कर रहा है, रास्ते कांटों से भरे पड़े हैं और कांटों को निकालने में खून बहता है. टीएन ने कहा कि दरोगी सिंह हत्याकांड में भी उसे साजिश के तहत फंसाया गया था. लेकिन उसे न्याय मिला. इस मामले में भी उसे विश्वास है कि न्याय मिलेगा. लाइव देख रहे लोगों में किसी ने टीएन को ढ़ाढ़स बंधाया तो किसी ने उसका हौसला बढ़ाने का भी प्रयास किया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *