नवगछिया- थाना क्षेत्र के मुरली चौक से बनिया गांव जाने वाली पीसीसी सड़क किनारे पिछले तीन दिन पूर्व मिले एक 28 वर्षीय युवक की लाश कि आज शिनाख्त हो गई. अखबार में खबर छपने एवं सोशल मीडिया में मृत युवक का फोटो वायरल होने के बाद शव का शिनाख्त करने के लिए परिजन पूर्णिया से आज रंगरा थाना पहुंचे. मृतक युवक की पहचान पूर्णिया जिला अंतर्गत बरहरा कोठी थाना क्षेत्र के गुलाब टोली मल्डीहा निवासी रामचंद्र मेहता के 28 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार के रूप में की गई है. मृतक रंजीत को उनके साढू ने शनिवार की शाम फोन करके बुलाया था.

मिली जानकारी अनुसार मृतक रंजीत मेहता को नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत कदवा थाना क्षेत्र के कदवा निवासी उनके साढू नरेश सिंह ने फोन कर अपने घर पर बुलाया था. साडू से बात होने के बाद शाम के लगभग 4 बजे रंजीत अपने घर से ब्लू रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल से अपने साढू के घर कदवा के लिए निकले थे. इसके बाद दोनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर शाम के लगभग सात बजे नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा गाँव स्थित नरेश का ससुराल पहुँचा . इसके बाद से ही रंजीत लापता हो गया.

रंजीत की पत्नी ने जब उनके मोबाइल नंबर. 7543094935 पर फोन लगाया तो उनका मोबाइल स्वीच ऑफ बताने लगा. घटना के बाद उनका BR 11W-9555 नंबर की ब्लू रंग की पैसन प्रो मोटरसाइकल भी गायब है. अपने आसपास अन्य सगे संबंधियों के घर पर काफी खोजबीन के बाद रंजीत की पत्नी ने जब नरेश के मोबाइल नंबर पर काॅल कर अपने पति के बारे मे पूछा तो उन्होंने उसे बताया कि शनिवार की शाम को दोनों नवगछिया आए थे. रंजीत ने बस स्टैंड पर मुझे एक दुकान पर बैठा दिया और उसने कहा कि मैं थोड़ी देर में आता हूँ. यह कह कर वे एन एच 31 के रास्ता की ओर चला गया. फिर वह दोबारा वापस नहीं आया. इसके बाद मैं वहां से अपने घर वापस आ गया.

गला दबाकर की गई है हत्या

युवक के शव को देखने से स्पष्ट प्रतीत होता था कि उसकी हत्या गला दबाकर कर दी गई. युवक के गले के पास काला निशान भी है. थाना की हत्यारों में युवक की हत्या के बाद बड़ी चालाकी के साथ सबूतों को मिटा दिया है. बात सामने आ रही है की हत्या का कारण प्रेम प्रसंग है. हालांकि पुलिस अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है. पैसे के लेन-देन में भी हत्या करने की बात सामने आ रही है. पुलिस के शक की सुई मृतक के चचेरे साढ़ू पर भी है.

कहते हैं पुलिस पदाधिकारी

रंगरा ओपी के थानाध्यक्ष जवाहर प्रसाद सिंह ने बताया कि युवक के शव की शिनाख्त कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *