खरीक : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन मंगलवार की सुबह नवगछिया स्टेशन पहुंचे. जहां एन डीए के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और वहीं सभी कार्यकर्ताओं से रूबरू भी हुए. और इसके बाद खरीक एनएच चौक पर पहले से मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया खरीक में स्वागत करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं में महंत नवल किशोर पवन चौधरी, कमरुजमा अंसारी, प्रो.भोला कुंवर,ललन कुंमर समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे.

खरीक के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहपुर और नारायणपुर में शैयद शाहनवाज हुसैन का स्वागत किया. भाजपा नेता कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता अभियान में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि बिहार के सभी सीटों पर एनडीए उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे. सभी एकजुटता के साथ चालीस में चालीस सीट पर जीत हासिल होगी.

इस मौके पर नवगछिया में पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह, अरविंद चौधरी, पवन चौधरी पूर्व नगर अध्यक्ष नरेश प्रसाह, नगर अध्यक्ष मुकेश राणा, आलोक सिंह बंटु प्रखंड अध्यक्ष रूपेश रूप नीलांबर झा, विजय कुशवाहा, प्रवीण भगत नगर महामंत्री गोपाल तांती, नगर उपाध्यक्ष उमेश सिंह नगर प्रवक्ता कौशल जायसवाल, छोटु सिंह भदौरिया, संजीव कुमार सुजीत यादव मुरारी चिरानीयां संजय शर्मा विनोद सिंह सुबोध कुमार सहित ढेर सारे कार्यकर्ता उपस्थित थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *