नवगछिया – नवगछिया प्रखंड के नगरह पंचायत अन्तर्गत सेंगर टोला निवासी मुकेश झा का घर में अचानक आग लग जाने से उनका घर जलकर राख हो गया एवं उनके घर में रखे सभी खाद्य पदार्थ, फोल्डिंग, खटिया, बिछावन एवं बर्तन, लगभग 30 हजार रुपये की वस्तु भी आग के लपट में समा गया. मुकेश झा ने बड़ी मुश्किल से अपना एक छोटा सा घर हाल ही में बनाया था और उसमें वो रहता था. मुकेश झा अपने रोजगार के लिए बाहर निकला हुआ था.
Total Downloads: 347
इसी बीच आग कैसे लगी इसकी जानकारी किसी को भी नहीं है. परंतु आग में उनका सारा सामान जलकर राख हो गया. मौके पर ग्रामीणों के द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया. मगर आग कि लपटे इतने तेज थी कि उसे बुझा पाना ग्रामीणों के बस की बात नहीं थी और जब तक फायर ब्रिगेड को सूचना दी जाती तब तक यह जलकर राख हो चुका था.

मौके पर ग्रामीण पंकज कुमार सिंह, कन्हैया लाल ,रमेश झा, सुभाष कुमार सिंह, नंद किशोर सिंह, कृष्णा कुमार, ब्रजेश कुमार सिंह पहुंच कर सांत्वना दी. इस घटना की जानकारी मुखिया भरत लाल पासवान के द्वारा अंचलाधिकारी को दिया गया. इस बात की जानकारी रूपेश कुमार सिंह के द्वारा दिया गया.

