बरारी पुलिस ने शार्प शूटर सुपारी किलर कपिल यादव (भतोड़िया, मधुसूदनपुर) और बिजली शर्मा (मेडिकल क्वार्टर) को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मधेपुरा की एक अदालत से कुर्की जारी हुआ था। इसके बाद से दोनों फरार थे। मामला 2005 का है, जो आर्म्स एक्ट से जुड़ा हुआ है। बरारी थानेदार रोहित कुमार सिंह को सूचना मिली कि दोनों बदमाश मेडिकल क्वार्टर में जुटे हुए हैं।

थानेदार ने छापेमारी की तो दोनोें पकड़े गए। हालांकि इनके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ। गिरफ्तार दोनों बदमाशों को मधेपुरा कोर्ट के उक्त वारंट के आधार पर मधेपुरा कोर्ट में पेशी के लिए कड़ी सुरक्षा में भेज दिया गया। सुपारी लेकर हत्या करना दोनों अपराधियों का मुख्य पेशा है। भागलपुर जिले के अलग-अलग थानों में कपिल यादव पर हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत अन्य संज्ञेय अपराध के करीब 18 केस दर्ज है। बिजली शर्मा पर नौ केस। जिले के सारे मामले में दोनों बेल आउट है। हालांकि डीएसपी राजवंश सिंह का कहना है कि दोनों को पुलिस रिमांड पर लेकर पुराने मामलों में पूछताछ कर सकती है।

दो दशक से कपिल यादव भागलपुर में क्राइम कर रहा है। 2004 में हुई दो चर्चित हत्या में कपिल की संलिप्तता सामने आई थी। एसएम कॉलेज रोड में एलआईसी एजेंट सुनील मिश्र की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी और 7.5 लाख रुपये लूट लिये थे। इससे पूर्व गुरुद्वारा रोड में डॉ. अरुण शर्मा की हत्या कर दी थी। दोनों हत्याओं में कपिल का नाम आया था। तत्कालीन एसपी रविंद्रण शंकरण ने कपिल पर एक लाख का इनाम घोषित किया था। मधेपुरा का एक बड़ा नेता कपिल को संरक्षण देता है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *